goole

Tuesday, October 9, 2018


चीन की कंपनी OnePlus ने इस साल 22 मई को OnePlus 6लॉन्च किया था. अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही OnePlus 6T लॉन्च करने जा रही है. कहा जा रहा है कि OnePlus 6T आने वाले कुछ महीने में मार्केट में आ जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 3T, OnePlus 5T की तरह OnePlus 6T को इस साल नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है. OnePlus 3T, OnePlus 5T को पिछले सालों में नवंबर में ही लॉन्च किया गया है.

OPPO R17
से इंस्पायर्ड है OnePlus 6T का डिजाइन
Youtube चैनल्स में OnePlus 6T के कॉन्सेप्ट डिजाइन से जुड़े वीडियो भी आ गए हैं. ऐसे ही एक वीडियो में दिखाया गया है कि OnePlus 6T का डिजाइन OPPO R17 से इंस्पायर्ड है. कॉन्सेप्ट डिजाइन में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक OnePlus 6T का बैक कर्व्ड (मुडा हुआ) है. वहीं, पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर की पोजिशन OnePlus 6 की तरह ही है. लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वॉल्यूम रॉकर और सिम कार्ड की ट्रे अपोजिट साइड में हैं. कॉन्सेप्ट डिजाइन से जुड़ा जो वीडियो Youtube में आया है, उसमें फोन को ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर में दिखाया गया है.

फोन के रियर में हो सकते हैं तीन कैमरे
हालांकि, अभी तक OnePlus की तरफ से ऐसा कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है कि वह नवंबर में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसका नाम OnePlus 6T होगा. OnePlus 6T के डिजाइन को लेकर साइंस एंड नॉलेज Youtube चैनल ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि OnePlus 6T में Vivo NEX और Oppo Find X की तरह पॉप-अप फ्रंट कैमरा हो सकता है. वीडियो में दिखाया गया है कि इसके फ्रंट और रियर में ग्लास पैनल हैं, जबकि बीच में एल्युमीनियम फ्रेम है. खबरे हैं कि OnePlus 6T के फ्रंट में नैरो नॉच हो सकता है. OnePlus 6T में विवो के कुछ स्मार्टफोन्स की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट हो सकता है. इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए Huawei P20 Pro के पीछे तीन कैमरे लगे हुए थे. OnePlus 6T में भी पीछे तीन कैमरे का सेटअप हो सकता है.

Friday, October 5, 2018

कंप्‍यूटर क्‍या है - What is Computer


कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के "Compute" शब्द से बना है, जिसका अर्थ है "गणना", करना होता है इसीलिए इसे गणक या संगणक भी कहा जाता है, इसका अविष्‍कार Calculation करने के लिये हुआ था, पुराने समय में Computer का use केवल Calculation करने के लिये किया जाता था किन्‍तु आजकल इसका use डाक्‍यूमेन्‍ट बनाने, E-mail, listening and viewing audio and video, play games, database preparation के साथ-साथ और कई कामों में किया जा रहा है, जैसे बैकों में, शैक्षणिक संस्‍थानों में, कार्यालयों में, घरों में, दुकानों में, Computer का उपयोग बहुतायत रूप से किया जा रहा है, computer केवल वह काम करता है जो हम उसे करने का कहते हैं यानी केवल वह उन Command को फॉलो करता है जो पहले से computer के अन्‍दर डाले गये होते हैं, उसके अन्‍दर सोचने समझने की क्षमता नहीं होती है, computer को जो व्‍यक्ति चलाता है उसे यूजर कहते हैं, और जो व्‍यक्ति Computer के लिये Program बनाता है उसे Programmer कहा जाता है।

Computer मूलत दो भागों में बॅटा होता है-

सॉफ्टवेयर
Computer का वह Part होता है जिसको हम केवल देख सकते हैं और उस पर कार्य कर सकते हैं, Software का निर्माण Computer पर कार्य करने को Simple बनाने के लिये किया जाता है, आजकल काम के हिसाब से Software का निर्माण किया जाता है, जैसा काम वैसा Software । Software को बडी बडी कंपनियों में यूजर की जरूरत को ध्‍यान में रखकर Software programmers द्वारा तैयार कराती हैं, इसमें से कुछ free में उपलब्‍ध होते है तथा कुछ के लिये चार्ज देना पडता है। जैसे आपको फोटो से सम्‍बन्धित कार्य करना हो तो उसके लिये फोटोशॉप या कोई वीडियो देखना हो तो उसके लिये मीडिया प्‍लेयर का यूज करते है।

हार्डवेयर 
Computer का Machinery भाग होता है जैसे LCD, की-बोर्ड, माउस, सी0पी0यू0, यू0पी0एस0 आदि जिनको छूकर देखा जा सकता है। इन Machinery Part के मिलकर computer का बाहरी भाग तैयार होता है तथा Computer इन्‍ही हार्डवेयर भागों से Computer की क्षमता का निर्धारण किया जाता है आजकल कुछ Software को Computer में चलाने के लिये निर्धारित Hardware की आवश्‍यकता होती है। यदि Software के अनुसार Computer में हार्डवेयर नहीं है तो Software को Computer में चलाया नहीं जा सकता है