goole

Sunday, September 30, 2018

घरों की इन तस्वीरों को देखकर दिल हो जाएगा खुश



सबसे अजीब और शानदार घर आपको देश में कहीं देखने को मिलेंगे, तो वह हरियाणा ही है।
हरियाणा में महंगी गाड़ियों और आलीशान घरों का बहुत शौक है। यहां के लोगों का अंदाज बिल्कुल जुदा है। शहरी और ग्रामीण जीवनशैली, दोनों को अगर कहीं के लोगों ने अपनाया है, तो वह हरियाणा के लोग ही हैं। सबसे अजीब और शानदार घर आपको देश में कहीं देखने को मिलेंगे, तो वह हरियाणा ही है। दुनिया के अजब गजब घर तो बहुत देखे होंगे, लेकिन हरियाणा के घरों के अजूबों को देखकर दिल खुश हो जाएगा।
इसका एक खास तरीका निकाला है हरियाणवी लोगों ने, जिन्होंने अपने घरों की पानी की टंकियों को बिल्कुल ही नए अंदाज में बनवाया है। ये पानी की टंकियां उनके घरों की पहचान तो हैं ही, इसके साथ ही कई बार इनसे आप यह भी पता लगा सकते हैं कि घर का मालिक कैसा है। देखते हैं इन्हीं के कुछ नमूने...

बैलों के गले में जब घुंघरू जीवन का राग सुनाते हैं...। अब बैल तो रह नहीं गए, उनकी जगह ट्रैक्टर ने ले ली है। मगर, पुराने दिन भुलाएं तो कैसे।

जय जवान, जय किसान। यह नारा प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। इस बात को इस घर के मालिक ने आज तक नहीं भुलाया है।

दूध की नदियां हरियाणा में बहती हैं, तो उन्हें शहरों तक पहुंचाने के लिए भी तो सुविधा होनी चाहिए।

टाइटैनिक में सफर नहीं कर पाए, तो क्या। टाइटैनिक के लव सीन को कभी भी यहां पर पूरा कर सकते हैं।
भाई पायलट थे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी जब विमान का जुनून नहीं उतरा, तो छत पर ही प्लेन खड़ा करवा लिया।
कोई भी देश खेती के बिना आगे नहीं बढ़ सकता है। अगर खेती आधुनिक तरीके से की जाए, तो मुनाफा भी होता है। शायद यही संदेश देने के लिए ट्रैक्टर को खड़ा करा लिया छत पर...







No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.